फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Transporters enraged over lack of action against broker surrounded police post

Rishikesh: दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भड़के ट्रांसपोर्टर, पुलिस पर लगाया बचाने का आरोप, चौकी घेरी

Fri, 08 May 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 09:38 PM IST
सार

तीन दिन पहले ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के नंबर पर पंजीकृत टैक्सी वाहन में एक दलाल ने ऋषिकेश से तीर्थयात्री बिठाए थे। यह यात्री केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जांच के दौरान एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने वाहन को तपोवन क्षेत्र में पकड़ा था।

विज्ञापन
Rishikesh News: Transporters enraged over lack of action against broker surrounded police post
ट्रांसपोर्टरों ने चौकी घेरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की ओर से एक दलाल (एजेंट) के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आईएसबीटी चौकी में शिकायती पत्र दिया गया था। दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने आईएसबीटी चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


डीलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग ने बताया कि तीन दिन पहले ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के नंबर पर पंजीकृत टैक्सी वाहन में एक दलाल ने ऋषिकेश से तीर्थयात्री बिठाए थे। यह यात्री केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जांच के दौरान एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने वाहन को तपोवन क्षेत्र में पकड़ा था।
विज्ञापन


वाहन के यात्रा संबंधी कागजात पूरे न होने पर एआरटीओ ने वाहन को सीज कर दिया था। पूछताछ में वाहन चालक ने एआरटीओ को एक दलाल का नाम, नंबर और फोटो उपलब्ध कराई थी। एआरटीओ प्रवर्तन ने आईएसबीटी चौकी प्रभारी को शिकायत देकर उक्त वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो दलाल से पूछताछ की, न ही प्राथमिकी दर्ज किया। इसके विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने एकत्रित होकर शुक्रवार शाम को 6:30 बजे आईएसबीटी चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।

मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन व्यवसायियों को इस संबंध में बता दिया गया है।
- केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed