फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Tragic Accident in Khadri Elderly Man Burnt Alive in Hut Fire

Rishikesh: खदरी में दर्दनाक हादसा; झोपड़ी में लगी आग, लाचार बेटों के सामने लपटों में जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 13 May 2026 07:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 13 May 2026 07:50 PM IST
सार

खदरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक झोपड़ी में आग लग गई। फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे। आग बुझाने के बाद झोपड़ी के भीतर एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जली अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Rishikesh News Tragic Accident in Khadri Elderly Man Burnt Alive in Hut Fire
जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खदरी खड़क माफ में आज बुधवार को शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। उनके बेटे सामने खड़े होकर पिता को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावह लपटों ने उन्हें अंदर जाने तक नहीं दिया।

विज्ञापन


श्यामपुर चौकी पुलिस व फायर सर्विस को करीब 1 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि खदरी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक झोपड़ी में आग लगी हुई है। सूचना पर अपर उप निरीक्षक मनोज रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 1 बजकर 34 मिनट पर फायर सर्विस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन


फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे। आग बुझाने के बाद झोपड़ी के भीतर एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जली अवस्था में मिला। परिजनों ने मृतक की पहचान मंगत सिंह (74) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी खदरी खड़क माफ के रूप की। परिजन बगल में ही दूसरी झोपड़ी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा गए एक ही परिवार के चार बच्चे, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने बताया कि जब वह जलती हुई झोपड़ी में पहुंचे तो आग के विकराल होने के कारण झोपड़ी में नहीं घुस पाए, झोपड़ी के ऊपर प्लास्टिक रखा हुआ था जो जलकर गलने से टपक रहा था। मंगत सिंह के तीन बेटों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है और किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई है। बावजूद इसके घटना की जांच की जा रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed