फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Tourist Boy and Girl Drown into Ganga River During Snan

Rishikesh: दिल्ली से घूमने आया आठ लोगों का ग्रुप, नहाते समय युवक-युवती गंगा में बहे, तलाश जारी

Sun, 28 Apr 2024 01:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

Rishikesh News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। वहीं, घाटों पर गंगा में लोगों के डूबने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Rishikesh News Tourist Boy and Girl Drown into Ganga River During Snan
युवत युवती को ढृढने के लिए सर्च अभियान चलाती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी
विज्ञापन


लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवती नेहा पुत्री(29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और युवक साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी(29)पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।     

ये लोग भी गए थे साथ

  • चाहत(27) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
  • अंकुर आनंद(29) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर।
  • श्रेया(17) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
  • नमन(19) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा।         
  • अनुप्रिया(20) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed