{"_id":"662dd6f1c57a371bc006460c","slug":"uttarakhand-weather-update-imd-warning-of-hailstorm-in-hilly-areas-today-2024-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश के बाद आज खिली चटख धूप, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी
Sun, 28 Apr 2024 10:31 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:31 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी थी। इसी बीच शनिवार को हुई बारिश ने लोगों ने गर्मी से राहत दी। आज भी पहाड़ी इलाकों में माैसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
धूप
- फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप के साथ ही माैसम में हल्की ठंडक है।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई हैं। केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
आखिर कब बुझेगी ये आग: धधकते जंगल...वायुसेना कर रही भीमताल झील के पानी का इस्तेमाल, संकट में पर्यटन कारोबार
विज्ञापन
जंगल की आग से राहत
शनिवार को हुई बारिश जंगलों की आग के लिए वरदान साबित हुई। गढ़वाल से कुमाऊं तक बारिश होने से कई दिन से सुलग रहे जंगलों में अब आग बुझ चुकी है।