फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh news: Tiles fell from building of Chardham Yatra Transit Camp near pilgrims

Rishikesh: चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप के भवन से गिरी टाइल्स, बाल-बाल बचे पंजीकरण के लिए लाइन में लगे यात्री

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
सार

15 दिन पहले ही यात्रा ब्रिडकुल ने ट्रांजिट कैंप को यात्रा प्रशासन के सुपुर्द किया गया था। लोकार्पण से पहले ही बिल्डिंग में लगी टाइल्स टूटने लगी थीं। कई टाइल्स रविवार को भी अचानक टूट कर गिर गईं। 

विज्ञापन
Rishikesh news: Tiles fell from building of Chardham Yatra Transit Camp near pilgrims
चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग से गिरी टाइल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग में लगी कई टाइल्स रविवार को अचानक टूट कर गिर गईं। जिस जगह हादसा हुआ उसके ठीक नीचे यात्रा का पंजीकरण काउंटर है और यहां कई तीर्थयात्री लाइन में लगे थे। हालांकि ऊपर फाइबर का टेंट लगा होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी यात्री को चोट नहीं आई।

विज्ञापन

लोकार्पण से पहले ही टूटने लगी थी टाइल्स

दरअसल 15 दिन पहले ही यात्रा ब्रिडकुल ने ट्रांजिट कैंप को यात्रा प्रशासन के सुपुर्द किया गया था। लोकार्पण से पहले ही बिल्डिंग में लगी टाइल्स टूटने लगी थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे यहां पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की लाइन लगी थी। उसी दौरान बिल्डिंग पर लगी कुछ टाइल्स टूटकर काउंटर के ऊपर लगे टेंट पर जा गिरी। टाइल्स गिरते ही तीर्थ यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह, चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख पार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने यात्रा प्रशासन को इसी सूचना दी गई। जिसके बाद यहां बैरिकेड्स लगाए गए। इधर हादसे के कुछ देर बाद ही चंद्रभागा नदी की तरफ गेट के आगे लगी दो टाइल्स भी टूटकर नीचे गिर गईं। यात्रा प्रशासन ने ब्रिडकुल के अधिकारियों को नई टाइल्स लगाने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है।

नट बोल्ट लगाकर छोड़ रखा है

इस हादसे के बाद भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में जिस जगह से टाइल्स उखड़कर नीचे गिरी है वहां पर कार्यदायी संस्था ने नट बोल्ट लगाकर छोड़ रखा है। जिसके कारण टाइल्स उखड़ रही हैं। प्रवेश द्वार पर भी फर्श में लगी टाइल्स भी उखड़ने लगी हैं।

लिफ्ट में फंसे दो तीर्थयात्री

यात्रा के दौरान दो तीर्थयात्री बिल्डिंग की लिफ्ट में फंस गए। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री शनिवार दोपहर खाने खाने के लिए दूसरी मंजिल पर बनी कैंटीन पर जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट का गेट बंद हुआ बिजली गुल हो गई। करीब चार मिनट तक दोनों यात्री लिफ्ट में ही फंसे रहे। सूत्रों ने बताया इस दौरान लिफ्ट खोलने के लिए रखी गई चाबी भी नहीं मिली। ऐसे में दूसरी चाबी से लिफ्ट खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में टाइल्स को नट बोल्ट से टाइट करने और क्षतिग्रस्त टाइल्स की जगह दूसरी टाइल्स लगाने के लिए ब्रिडकुल के अधिकारियों को कहा गया है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
- अरविंद श्रीवास्तव, व्यैक्तिक सहायक यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed