फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News The Beatles The Ganga Festival will begin on 27th CM Dhami will inaugurate

Rishikesh: 27 को होगा तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का आगाज, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

Wed, 25 Oct 2023 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Oct 2023 10:25 PM IST
सार

तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 29 अक्तूबर को होगा। फेस्टिवल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rishikesh News The Beatles The Ganga Festival will begin on 27th CM Dhami will inaugurate
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का आगाज 27 अक्तूबर को होगा। फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में संगीत प्रस्तुतियों के साथ ही स्थानीय हथकरघा उत्पाद और व्यंजनों की भी धूम रहेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 29 अक्तूबर को होगा। फेस्टिवल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान व एसएसपी श्वेता चौबे ने महोत्सव की तैयारियों की बैठक की। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि फेस्टिवल को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी को गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान भीड़ प्रबंधन, निमंत्रण पत्र वितरण, स्टालों की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। डीएम ने जल्द सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पहले दिन द दून स्कूल बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Global Investors Summit: उत्तराखंड के लिए औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे सीएम, कल होगा रोड शो


800 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल पर करीब 800 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आए लोगों के लिए व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

लोक संस्कृति पर रहेगा विशेष ध्यान
महोत्सव में लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए यहां लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टाल पर महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में रहेंगी। साथ ही स्टालों पर उपलब्ध स्थानीय उत्पादों पर उनको निर्मित करने वाली महिला की फोटो लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।

कब कौन रहेगा मुख्य अतिथि
27 अक्तूबर, उद्घाटन - सीएम पुष्कर सिंह धामी
28 अक्तूबर- मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
29 अक्तूबर- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed