फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: River Rafting will start within two or three days and Online Booking starts

रोमांच के शौकीन हो जाएं तैयार: ऋषिकेश में 10 से शुरू हो सकती है राफ्टिंग, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
अलका त्यागी मनोज राणा/जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज राणा/जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

दिल्ली, हरियाणा, कोलकत्ता, मुंबई, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक और सैलानी गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है। राफ्टिंग संचालक जीतपाल, भगवान सिंह, राजकुमार, वैभव पयाल ने बताया कि उनके पास अभी तक चार हजार पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है।

विज्ञापन
Rishikesh News: River Rafting will start within two or three days and Online Booking starts
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा है। तकनीकी समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मरीन ड्राइव से लेकर मुनिकीरेती तक गंगा में ट्रायल किया। पांच क्याक और एक राफ्ट की मदद से गंगा की लहरों और जलस्तर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने गंगा में राफ्टिंग के संचालन की संस्तुति दे दी है। समिति ने इसकी रिपोर्ट उत्तराखंड पर्यटन विभाग को सौंप दी है। विभाग 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी दे सकता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यटन, सिंचाई, आईटीबीपी, वन विभाग और राफ्टिंग के सदस्यों की संयुक्त टीम ने करीब 25 किमी तक गंगा में रिवर राफ्टिंग कर रैकी की। तकनीकी समिति के सदस्य जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि पांच क्याक और एक राफ्ट की मदद से टीम सदस्यों को गंगा का जलस्तर सामान्य दिखा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बरसात के मौसम के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। इस कारण 30 जून से लेकर 31 अगस्त तक गंगा में राफ्टिंग के संचालन पर रोक लग जाती है। एक सितंबर से फिर गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू होता है। इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस वजह से गंगा में रिवर राफ्टिंग के संचालन पर रोक लगी हुई है। टीम में विकास भंडारी, बलवीर पंवार, अमित रावत, दीपक नेगी, अरविंद भारद्वाज, विकास भंडारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.43 पर्यटक उठा चुके राफ्टिंग का लुत्फ 

सितंबर 2021 से लेकर 30 जून 2022 तक गंगा नदी में 4.43 पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं।

चार हजार पर्यटकों ने की ऑनलाइन बुकिंग

दिल्ली, हरियाणा, कोलकत्ता, मुंबई, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक और सैलानी गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है। राफ्टिंग संचालक जीतपाल, भगवान सिंह, राजकुमार, वैभव पयाल ने बताया कि उनके पास अभी तक चार हजार पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। कई सैलानी राफ्टिंग के लिए उनके कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। राफ्टिंग का संचालन नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।

राफ्टिंग का प्रति पर्यटक शुल्क

कौडियाला से रामझूला, नीमबीच तक   35 किमी      2500 रुपये 
कौडियाला से शिवपुरी                       20 किमी      1500 रुपये
मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच       25 किमी      1500 रुपये
शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच            15 किमी      1000 रुपये
मरीन ड्राइव से शिवपुरी                     10 किमी      600 रुपये
ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच              9 किमी        600 रुपये
क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच       9 किमी         600 रुपये

यमकेश्वर के बिजनी में जंपिंग हाइट्स में देश का सबसे ऊंचा

बारिश थमने के बाद एक बार फिर से ऋषिकेश को रोमांच के शौकीनों का इंतजार रहा है। यमकेश्वर क्षेत्र के बिजनी में जंपिंग हाइट्स में देश का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग टावर है, जिस पर खड़े होते ही बड़े से बड़े जांबाज की भी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। यहां देश के सबसे बड़ा जायंट स्विंग पर आप झूलते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 

सबसे लंबा फ्लाइंग फॉक्स पर तो ऐसा लगाता है कि जैसे आप बिना पंख के हवा में उड़ते हुए एक लंबे सफर पर निकल चुके हैं। वहीं, गंगा के उफनाते सफेद पानी में चार कठिनाई लेबल को पार करने के बाद थक के चूर होने का मजा भी बेजोड़ है। शिवपुरी में गंगा जिप लाइन से जब आप टावर के एक छोर से गंगा पार करते हुए पहाड़ी की ओर जाएंगे, तो तन-मन रोमांच से भर जाएगा।

यहां आप राफ्टिंग के बीच नदी के किनारे चट्टानों से कूद कर क्लिफ जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि नए सीजन में रोमांच का मजा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इस बार रोमांचक गतिविधियों का संचालन करने वाली कंपनियों शुल्क में केवल 100 रुपये का इजाफा किया है। वहीं, रीवर राफ्टिंग के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

    खेल            पुराना शुल्क    नया शुल्क
बंजी जंपिंग :      3600 रुपये       3700 रुपये
जायंट स्विंग :     3600 रुपये       3700 रुपये
फ्लाइंग फॉक्स : 1900 रुपये       2009 रुपये
गंगा जिपलाइन : 1800 रुपये      1800 रुपये
क्लिंग जपिंग : अलग से कोई शुल्क नहीं होता, राफ्टिंग के साथ ही कराई जाती है।
नोट : बंजी जंपिंग, जायंट स्विंग और फ्लाइंग फॉक्स की वीडियोग्राफी और फोटो लिए प्रति व्यक्ति 950 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। 

साहसिक खेल  

बंजी जंपिंग :      88 मीटर (ऊंचाई)
जायंट स्विंग :      88 मीटर (ऊंचाई)
फ्लाइंग फॉक्स :   एक किलोमीटर मीटर (लंबाई)
गंगा जिप लाइन : 750 मीटर (लंबाई)

45 से अधिक और बीमार नहीं लगा सकते छलांग

हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जिनकी हाल में सर्जरी हुई है, न्यूरोलॉजिकल बीमारी से ग्रसित रोगी साहसिक खेलों के हिस्सा नहीं ले सकते हैं। वहीं, 12 से कम के बच्चों और 45 से अधिक के व्यक्तियों को भी बंजी जंपिंग, जायंट स्विंग और फ्लाइंग फॉक्स नहीं कर सकते हैं।   

साहसिक खेल गतिविधियां चल रही हैं। अब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साहसिक खेलों के शुल्क में केवल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
- देवेंद्र गुंसाई, प्रबंधक, जंपिंग हाइट्स, बिजनी

साहसिक खेलों के शौकीन शिवपुरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की तादाद धीरे धीरे बढ़ रही है। गंगा जिप लाइन के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 
- सूरज थापा, सहायक प्रबंधक, गंगा जिपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed