फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Inspired by PM Modi Appeal Bride Foregoes Lakhs Worth of Wedding Jewelry Demand Electric Car

Rishikesh: पीएम मोदी की अपील से प्रभावित हुई युवती, शादी में लाखों के जेवर छोड़ कर दी ऐसी डिमांड, हो रही चर्चा

Fri, 15 May 2026 09:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 15 May 2026 09:33 PM IST
सार

श्यामपुर से आई युवती अपनी शादी के लिए आभूषण देख रही थी। युवती ने अचानक कहा, गहने नहीं चाहिए, मुझे ईवी कार (इलेक्ट्रिक वाहन) दिला दीजिए।

विज्ञापन
Rishikesh News Inspired by PM Modi  Appeal Bride Foregoes Lakhs Worth of Wedding Jewelry  Demand Electric Car

विस्तार

झंडा चौक स्थित सराफा बाजार में एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के गहने पसंद करने के बाद अचानक ऐसी डिमांड रख दी कि पूरा बाजार उसकी चर्चा करने लगा।

विज्ञापन


श्यामपुर से आई युवती अपनी शादी के लिए आभूषण देख रही थी। गहनों का मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपये था। परिवार के लोग खरीदारी लगभग तय मान चुके थे। हार, कंगन और झुमकों की पसंद भी पूरी हो चुकी थी, तभी युवती ने अचानक कहा, गहने नहीं चाहिए, मुझे ईवी कार (इलेक्ट्रिक वाहन) दिला दीजिए।
विज्ञापन


एसआईआर: उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख की नहीं हो पाई मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी यह बात सुनकर परिजन कुछ पल के लिए चुप रह गए। दुकान में मौजूद ग्राहक भी मुस्कुराते हुए उसकी ओर देखने लगे। युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब समय बदल रहा है, पेट्रोल, डीजल की बचत और पर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है। परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की कि शादी में गहनों का अलग महत्व होता है, लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही।

सराफा व्यापारी विशाल तयाल ने बताया कि युवती व उनके परिजन आए थे। उनके बाजार में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने गहनों से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो। कुछ लोगों ने युवती की सोच को आधुनिक बताया, तो कुछ इसे नई पीढ़ी की स्मार्ट प्लानिंग कहकर चर्चा करते रहे। फिलहाल गहनों के बदले ईवी कार की यह अनोखी मांग पूरे बाजार में दिनभर सुर्खियों में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed