फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Fugitive Criminal with 1 Lakh Who Escaped from Jail, Arrested Was Incarcerated for Robbery

Rishikesh: उड़ीसा में जेल तोड़कर फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

Wed, 01 Apr 2026 05:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 01 Apr 2026 05:10 PM IST
सार

उड़ीसा जेल में दो कैदियों ने कोठरियों की लोहे की छड़ें काट दी थीं और दीवार पर चढ़ने के लिए एक कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया था। राजा साहनी जेल से फरार होने के बाद लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
Rishikesh News Fugitive Criminal with 1 Lakh Who Escaped from Jail, Arrested Was Incarcerated for Robbery
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कारागार कटक (उड़ीसा) से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार आरोपी को देहरादून, टिहरी और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम ने इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप गिरफ्तार किया। आरोपी पर उड़ीसा पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को उड़ीसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि राजा साहनी (34) निवासी बेगूसराय, बिहार 2 अक्तूबर 2025 को कटक की जिला कारागार की दीवार फांद कर न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। आरोपी डकैती और दो हत्याओं के मामले में जेल में बंद था। उड़ीसा पुलिस लगातार आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक भट्ट ने बताया कि उड़ीसा पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपी की लोकेशन त्रिवेणी घाट दिखाई दे रही है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट कोतवाली के छह पुलिसकर्मियों व उड़ीसा पुलिस कर्मियों के साथ त्रिवेणीघाट पहुंचे और यहां से लगातार सर्विलांस के माध्यम से उसका पीछा करने लगे।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे ढालवाला रोड पर सुमन पार्क के समीप संदिग्ध कार को रोक लिया गया। कार में एक महिला सहित चार लोग बैठे थे। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को उड़ीसा पुलिसकर्मियों ने आरेापी राजा साहनी के रूप में पहचान की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते आरेापी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि कार में सवार तीन अन्य के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी राजा साहनी को उड़ीसा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: त्यूणी में बीमार महिला की आत्महत्या,घर से बिना बताए निकली, पेड़ पर चुन्नी से लटका मिला शव

जेल कर्मचारी मना रहे थे दशहरा और भाग गए थे दो कैदी
पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप से राजा साहनी और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था। जहां उन्होंने डकैती के मामले को अंजाम देने के दौरान फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने समय रहते दोनों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया था। 2 अक्तूबर 2025 को जब जेल कर्मचारी और अन्य कैदी दशहरा मना रहे थे, इसी का फायदा उठाते हुए राजा साहनी और एक अन्य कैदी जेल से फरार हो गए। इन दोनों आरोपियों ने कैदियों की कोठरियों की लोहे की छड़ें काट दी थीं और दीवार पर चढ़ने के लिए एक कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया था। राजा साहनी (34) उड़ीसा के कटक जिले की जेल से फरार होने के बाद लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed