फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Fraud case against 14 including the chairman of Sahara India

Rishikesh: सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 16 Jan 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Rishikesh News: Fraud case against 14 including the chairman of Sahara India
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारा इंडिया की चार सोसायटी में लाखों रुपये के निवेश का भुगतान न होने से परेशान एक एजेंट ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के कलोड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सहारा इंडिया की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, हमारा इंडिया क्रेडिट सोसायटी, सहारियन यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी और स्टार मल्टी परपज सोसायटी में लोगों से लाखों रुपये का निवेश करवाया था।
विज्ञापन


Patwari Paper Leak: सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, सात आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब सोसायटी के अधिकारी चारों सोसायटी में निवेश की गई रकम का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बताया कि वह जब भी सोसायटी के कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर भुगतान से मना कर दिया जाता है।


नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय, वाइस चेयरमैन स्वप्ना राय, प्रबंध निदेशक लखनऊ ओपी श्रीवास्तव, निदेशक लखनऊ डीके श्रीवास्तव, निदेशक करुणेश अवस्थी, निदेशक सुधीर श्रीवास्तव, टेरिटरी प्रमुख लखनऊ प्रशांत शर्मा, जोनल चीफ नोएडा गणेश पांडेय, रीजनल मैनेजर देहरादून जगदीश सिंह चौहान, रीजनल एडवाइजर गुरप्रीत सिंह, जूनियर प्रोग्रामर मोहम्मद वसीम, कैशियर पवन कुमार, गोविंद वल्लभ और अंकित कुमार सैनी, ऋषिकेश देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed