{"_id":"6363ce5b70b6c8505e62c876","slug":"rishikesh-news-delhi-tourists-dead-body-found-near-triveni-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: त्रिवेणी घाट में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, पांच दिन पहले गंगा में नहाते समय डूबे थे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: त्रिवेणी घाट में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, पांच दिन पहले गंगा में नहाते समय डूबे थे दो युवक
Thu, 03 Nov 2022 08:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Nov 2022 08:00 PM IST
सार
29 अक्तूबर को वीकेंड पर दिल्ली से एक युवती समेत पांच युवक घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी लोगों ने ब्रह्मपुरी से तपोवन नीम बीच तक राफ्टिंग की। इसके बाद दो युवक बिना लाइफ जैकेट के ही गंगा में नहाने उतर गए। लेकिन तेज बहाव में दोनों बह गए।
विज्ञापन
गंगा में उतराता मिला दिल्ली के पर्यटक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन पहले ऋषिकेश में नीम बीच पर नहाते समय डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद हो गया है। बीते बुधवार देर शाम त्रिवेणी घाट के समीप एक शव गंगा में उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया। बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ ढालवाला को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त गौरव कुमार (26) पुत्र प्रभात कुमार निवासी छतरपुर फतेहपुर दिल्ली के रूप में की।
विज्ञापन
महापंथ ट्रैक: बर्फ में 22 दिन प्लास्टिक से ढका रहा बंगाल के ट्रैकर का शव, ऐसे हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें
विज्ञापन
बता दें कि 29 अक्तूबर को वीकेंड पर दिल्ली से एक युवती समेत पांच युवक घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी लोगों ने ब्रह्मपुरी से तपोवन नीम बीच तक राफ्टिंग की। दल में शामिल दो युवक दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15, प्रशांत विहार, बी, 158 निवासी वंश कौशल (26) पुत्र अनिल शर्मा और दिल्ली के छतरपुर, फतेहपुर बेरी, मकान संख्या 52 निवासी गौरव कुमार (26) पुत्र प्रभात कुमार झा राफ्टिंग करने के बाद लाइफ जैकेट के बिना ही नहाने के लिए नीम बीच के समीप गंगा में उतर गए।
इसी बीच पानी के तेज बहाव में आकर वह डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य साथी उन्हें बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही दोनों पानी की गहराई में ओझल हो गए थे। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि वंश कौशल की तलाश के लिए राफ्ट और आपदा उपकरणों से गंगा में पशुलोक बैराज तक सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन पानी में लापता पर्यटक का कोई सुराग नहीं मिला।