{"_id":"66546810e2473f21bd0363ba","slug":"rishikesh-news-dead-body-of-a-girl-found-on-neelkanth-road-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh Crime News: नीलकंठ मार्ग पर युवती की हत्या, पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh Crime News: नीलकंठ मार्ग पर युवती की हत्या, पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया शव
Mon, 27 May 2024 04:37 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 May 2024 04:37 PM IST
सार
Rishikesh News: चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, राहत- बचाव के लिए सेना से ली जा रही मदद
विज्ञापन
बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है।