फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: CCTV cameras of most forest resorts and camps closed

Rishikesh: अधिकांश जंगल रिजॉर्ट और कैंप के सीसीटीवी कैमरे बंद, अंकिता हत्याकांड के बाद शुरू हुई जांच

Thu, 29 Sep 2022 03:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Sep 2022 03:54 PM IST
सार

अंकिता हत्याकांड के बाद प्रशासन की आंख खुली और अब जंगल रिजॉर्ट और कैंप की जांच की जा रही है। ऋषिकेश और उससे सटे लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्टिंग और जंगल कैंपिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है।

विज्ञापन
Rishikesh News: CCTV cameras of most forest resorts and camps closed
रिजॉर्ट में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क और वन क्षेत्र के आसपास बने जंगल रिजॉर्ट और कैंप में सीसीटीवी कैमरे केवल नाम के लिए लगाए गए हैं। असल में कई रिजॉर्ट और कैंप में स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम होते हैं। बिना बार के लाइसेंस के मेहमानों को शराब परोसी जाती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर बंद रखा जाता है।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में स्पा सेंटर के नाम पर चलता था 'डर्टी गेम', पूल में नहाते हुए छलकते थे जाम और...
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड के बाद प्रशासन की आंख खुली और अब जंगल रिजॉर्ट और कैंप की जांच की जा रही है। ऋषिकेश और उससे सटे लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्टिंग और जंगल कैंपिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग यहां राफ्टिंग करने के बाद जंगल रिजॉर्ट और कैंपिंग साइट का रुख करते हैं। जंगल रिजॉर्ट और कैंपिंग साइट में यह लोग पार्टी कर अपनी थकान को मिटाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीला और गौहरी माफी की रेंज में करीब 350 जंगल रिजॉर्ट और कैंपिंग साइट है। अधिकांश जंगल रिजॉर्ट और कैंप में मेहमानों को बिना लाइसेंस के शराब परोसी जाती है। खास मेहमानों के लिए रिजॉर्ट में स्पा की आड़ में अतिरिक्त सेवा भी मिलती है। जंगल रिजॉर्ट और कैंप में चल रहे अवैध कामों पर पर्दा डालने के लिए संचालक अपनी सुविधा के अनुसार सीसीटीवी कैमरे को चलाते हैं। 


स्पा सेंटरों, कमरों के बाहर, स्विमिंग पूल, लॉन के आसपास के कैमरे केवल शो पीस होते हैं।अधिकांश रिजॉर्ट और कैंप के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे ही काम करते हैं। यह कैमरे भी केवल प्रशासन और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए लगाए गए होते हैं। जब भी कभी जांच होती है तो रिजॉर्ट और कैंप संचालक रिसेप्शन और बाहर के कैमरे दिखाकर अन्य कैमरों के अचानक खराब होने का बहाना बना लेते हैं। इसके बाद अवैध काम भी जारी रहता है और सीसीटीवी कैमरे भी शोपीस बने रहते हैं। यमकेश्वर तहसील प्रशासन ने जब छापा मार की कार्रवाई शुरू की तो बंद सीसीटीवी कैमरों और स्पा सेंटर की पोल खुलने लग गई है।

जंगल रिजॉर्ट की जांच की जा रही है। जंगल रिजॉर्ट के स्पा सेंटरों में अप्रशिक्षित स्टाफ और सीसीटीवी कैमरे बंद होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे जंगल रिजॉर्ट पर कार्रवाई की जा रही है।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम यमकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed