{"_id":"666eeb9781dd2fa7d005fc7f","slug":"rishikesh-news-boy-from-saharanpur-drown-into-ganga-near-pashulok-barrage-no-clue-so-far-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पशुलोक बैराज में नहाने के दौरान गंगा में बहा सहारनपुर का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पशुलोक बैराज में नहाने के दौरान गंगा में बहा सहारनपुर का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Sun, 16 Jun 2024 07:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:13 PM IST
सार
Rishikesh News: युवक दोपहर को गंगा में नहा रहा था, इस दौरान वह अचानक गंगा में ओझल हो गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश में पशुलोक बैराज आस्था पथ के पास बैराज में नहाने के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे बैराज में सहारनपुर(उत्तर प्रदेश) निवासी प्रतीक शर्मा (18) गंगा में नहा रहा था, इस दौरान वह अचानक गंगा में ओझल हो गया।
विज्ञापन
Rishikesh: एम्स में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जांच कर रहे डॉक्टर
विज्ञापन
युवक के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में गंगा नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक की तलाश जारी है।