फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karnprayag rail project Tenders finalized for four stations, including Dhari Devi and Gauchar

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: धारी देवी, गौचर समेत चार स्टेशनों के टेंडर फाइनल, मेरठ की कंपनी को मिला जिम्मा

Mon, 05 Jan 2026 11:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:19 PM IST
सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य चरम पर है। वर्ष 2020 में इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag rail project Tenders finalized for four stations, including Dhari Devi and Gauchar
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब धरातल पर तेजी से आकार लेने वाली है। आरवीएनएल ने धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। 126 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की कमान मेरठ की आरसीसी एसोसिएट्स को सौंपी गई है, जिसे दो साल के भीतर इन आधुनिक स्टेशनों का निर्माण पूरा करना होगा।

विज्ञापन


सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण कार्य चरम पर है। वर्ष 2020 में इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सुरंगों की खोदाई कार्य लगभग 95 फीसदी से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन


बीते वर्ष स्टेशनों की निर्माण प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ी। परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं। हालांकि इन 13 स्टेशनों में वीरभद्र स्टेशन भी शामिल है, जो आजादी से पहले का है। इसी स्टेशन से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के ट्रैक को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नए स्टेशन हैं, जिनमें योगनगरी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में पूर्ण हो चुका है। इस स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन होता है। वहीं, शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

Uttarakhand: नेता प्रतिपक्ष ने सीएम धामी को लिखा पत्र, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का किया आग्रह, ये है वजह

अब धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर (पैकेज थ्री) स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि एक से डेढ़ माह के भीतर इन स्टेशनों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। स्टेशनों के निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि दो वर्ष रखी गई हैं।

19 में से 8 पुलों का निर्माण कार्य पूरा
परियोजना में कुल 19 पुल हैं। इनमें से चंद्रभागा, शिवपुरी, गूलर, ब्यासी, कोड़ियाला, पौड़ी नाला, लक्ष्मोली और श्रीनगर पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष 11 पुलों का निर्माण भी 65 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। वर्ष 2026 के अंत तक सभी पुलों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

पैकेज थ्री के स्टेशनों का निर्माण कार्य किए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। आरसीसी एसोसिएटस मेरठ पैकेज थ्री के स्टेशनों का निर्माण कार्य करेगी। कार्यदायी एजेंसी को दो साल के भीतर कार्य पूर्ण करना होगा।
- ओपी मालगुड़ी, उप महाप्रबंधक, सिविल, आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed