फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Karnaprayag train line railway station will decorate in Mountain style

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में पर्वतीय शैली से बनाए जाएंगे रेलवे स्टेशन 

Wed, 24 Oct 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh Karnaprayag train line railway station will decorate in Mountain style
train in mountain

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत प्रस्तावित एक दर्जन रेलवे स्टेशन पर्वतीय शैली के बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के मुताबिक परियोजना निर्माण से जुड़ी एजेंसी रेलवे विकास निगम उत्तराखंड की संस्कृति और खूबसूरती को जानती है, इसलिए रेलवे स्टेशन, प्लेट फार्म व अन्य निर्माण में पर्वतीय कारीगरी और शैली भी नजर आएगी।

विज्ञापन


ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम शुरू हो गया है।  इस रेल परियोजना पर 16,216 करोड़ खर्च होने हैं। परियोजना के तहत 16 पुल, 17 सुरंग और 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। मुख्य सचिव परियोजना की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने परियोजना से चारों धामों को जोड़ने के सवाल पर कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की दृष्टि से यह परियोजना बहुत अहम है। अभी तक भूमि एवं वन संबंधी मसलों के समाधान हो चुका है। परियोजना निर्माण में पर्वतीय शिल्पकला और कारीगरी को प्राथमिकता देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि रेलवे विकास निगम इस ओर पूरा ध्यान देगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed