फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Ganga Three tourists from Delhi Drowned Ganges two missing Uttarakhand news in hindi

Rishikesh: नीम बीच के किनारे टहल रहे थे दिल्ली के तीन पर्यटक, आचनक रेत में धंसने से गंगा में बहे, दो लापता

Sat, 29 Oct 2022 09:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 09:21 PM IST
सार

शनिवार को राफ्टिंग करते हुए चार पर्यटक नीम बीच पहुंचे और वहीं रुक गए। इसके बाद चारों लोग नीम बीच पर टहलने और सेल्फी लेने लगे। इसी बीच तीन युवक गंगा के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गए और अचानक रेत में धंसने लगे। देखते ही देखते तीनों गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

विज्ञापन
Rishikesh Ganga Three tourists from Delhi  Drowned Ganges two missing Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राफ्टिंग के बाद नीम बीच के किनारे टहल रहे दिल्ली के तीन पर्यटक रेत में धंसने से गंगा में गिर गए। इसमें से एक पर्यटक को स्थानीय राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। लेकिन दो पर्यटक गंगा की लहरों में लापता हो गए। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। लेकिन शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और बैंगलुरु में निजी कंपनियों में काम करने वाले चार पर्यटकों का एक दल शुक्रवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए आया। दल में तीन युवक और एक युवती शामिल थे। चारों तपोवन के एक होटल में ठहरे। शनिवार को राफ्टिंग करते हुए चारों लोग नीम बीच पहुंचे और वहीं रुक गए। इसके बाद चारों लोग नीम बीच पर टहलने और सेल्फी लेने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच तीन युवक गंगा के बिल्कुल किनारे तक पहुंच गए और अचानक रेत में धंसने लगे। तीनों गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।। शोरगुल सुन स्थानीय राफ्टिंग गाइडों ने तीनों को गंगा से बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह केवल एक को बचाने में कामयाब रहे। जबकि दो पर्यटक गंगा की लहरों में ओझल हो गए। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, तपोवन चौकी प्रभारी आशीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तलाशी अभियान चलाया जाएगा

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15, प्रशांत विहार, बी. 158 निवासी वंश कौशल (26) पुत्र अनिल शर्मा और दिल्ली के छतरपुर, फतेहपुर बेरी, मकान संख्या 52 निवासी कुमार गौरव (26 ) पुत्र प्रभात कुमार झा गंगा में बह गए। बताया कि दोनों की खोजबीन के लिए नीम बीच से लेकर पशुलोक बैराज तक तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों का कोई अता पता नहीं चल पाया गया। बताया कि आज (रविवार) को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पेपर लीक मामला:  पत्नी को नकल कराने के आरोपी को जमानत, 41 में से 19 आरोपियों की हो चुकी है बेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed