फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Devprayag highway will be closed from 22 to 31 March due to Hill Cutting

22 से 31 मार्च तक ऋषिकेश से देवप्रयाग तक बंद रहेगा हाईवे, इस रूट से होगी आवाजाही

Wed, 18 Mar 2020 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Mar 2020 07:07 PM IST
सार

  • ऑल वेदर रोड के तहत किया जाना है कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच पहाड़ कटान
  • पहाड़ कटान के चलते रूट किया डायवर्ट 

विज्ञापन
Rishikesh Devprayag highway will be closed from 22 to 31 March due to Hill Cutting
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऑल वेदर परियोजना के तहत बनाए जा रहे एनएच-58 पर ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच 22 से 31 मार्च तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान छोटे वाहन देवप्रयाग-खाड़ी होते हुए ऋषिकेश जाएंगे, जबकि बड़े वाहन मलेथा- पीपलडाली- कोटीकालोनी- चंबा होते हुए ऋषिकेश जाएंगे। जिला प्रशासन ने कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच चल रहे पहाड़ कटान कार्य को देखते हुए 31 मार्च तक यह वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है।

विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी डा. वी षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऋषिकेश-देवप्रयाग-बदरीनाथ (एनएच-58) हाईवे पर ऑल वेदर परियोजना के तहत कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच तोताघाटी के पहाड़ी कटान के लिए 22 से 31 मार्च तक पहला शटडाउन का निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य में लगे बीआरओ और एनएच के अधिकारियों ने प्रशासन से रूट डायवर्ट करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मार्ग के बंद के दौरान हल्के वाहनों के लिए देवप्रयाग-खाड़ी-ऋषिकेश और भारी वाहनों के लिए मलेथा-पीपलडाली-कोटी कालोनी-चंबा-ऋषिकेश आवागमन करेंगे। कहा कि रूट डायवर्जन वाले स्थानों पर संबंधित निर्माण कंपनी के कार्मिकों के साथ ही पुलिस भी तैनात रहेगी।

उन्होंने एसडीएम कीर्तिनगर संदीप तिवारी और नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा को भी निर्देश दिए कि कौड़ियाला-देवप्रयाग के बीच यदि पहाड़ कटान कार्यों में निर्माणदायी एजेंसी की ओर से सुरक्षा, चेतावनी संबंधी व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं। बैठक में डीएफओ डा. कोको रोसे, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम फिंचाराम चौहान, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed