फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Delhi tourist Drown into Ganga river while bathing at a restricted ghat

Rishikesh: प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाते समय दिल्ली का पर्यटक गंगा में डूबा, छह दोस्तों के साथ आया था घूमने

Sun, 14 Jun 2026 06:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 14 Jun 2026 06:50 PM IST
सार

युवक अपने ह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।  प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाते समय वह तेज धारा में बह गया।

विज्ञापन
Rishikesh Delhi tourist Drown into Ganga river while bathing at a restricted ghat
गंगा में बहा पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाने के दौरान दिल्ली का पर्यटक गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद जिला कंट्रोल रूम टिहरी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच के समीप गंगा नदी में एक युवक डूब गया है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही डीप डाइविंग टीम आवश्यक रेस्क्यू और सर्च उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि राहुल चौहान (25), पुत्र सुभाष चौहान, निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली, अपने छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।
विज्ञापन


नंदा का साहस: पिता के हाथ डगमगाए तो बेटी ने संभाला स्टेयरिंग, ऐसे चला रही गृहस्थी की गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी युवक गंगा किनारे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने चले गए। इसी दौरान राहुल ने गहरे पानी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह गंगा नदी में समा गया। एसडीआरएफ निरीक्षक सजवाण ने बताया कि टीम ने संभावित डूब क्षेत्र को चिन्हित कर गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइविंग विशेषज्ञ नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed