फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Dead body of Missing youth found Near Ganga River

ऋषिकेश: गंगा किनारे मिला लापता युवक का मिला शव, मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था

Tue, 28 Apr 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 10:50 PM IST
सार

  • बीते बुधवार को मछली पकड़ने की बात कहकर घर से गया था युवक

विज्ञापन
Rishikesh: Dead body of Missing youth found Near Ganga River
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश में हफ्ताभर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव पुलिस ने गंगा नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत गंगा में डूबने से हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल से बीते 22 अप्रैल को 20 वर्षीय युवक अरुण पुत्र गामा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में मछली पकड़ने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन


मगर, वह वापस नहीं आया। इस पर दोस्तों से बात करने पर मालूम हुआ कि वह गंगा में डूब गया है, काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, बेटे का शव मिलने की जानकारी के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। पारिवारिक सदस्यों रो-रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि वर्ष 2013 की आपदा के दौरान से ही मृतक का बड़ा भाई भी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed