{"_id":"6404de915f4ab7cbd60d6653","slug":"rishikesh-dead-body-of-an-unknown-youth-found-on-banks-of-ganga-with-his-hands-tied-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गंगा किनारे मिली हाथ बंधी अज्ञात युवक की लाश, सिर पर मिले गहरी चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गंगा किनारे मिली हाथ बंधी अज्ञात युवक की लाश, सिर पर मिले गहरी चोट के निशान
Sun, 05 Mar 2023 11:56 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:56 PM IST
सार
राफ्टिंग गाइड ने तपोवन क्षेत्र में पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है।
शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पुलिस को पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी है। उसके हाथ भी बंधे हैं। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक के पास मिली पर्चियों और विजिटिंग कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मुनि की रेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को राफ्टिंग गाइड ने तपोवन क्षेत्र में पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है। मृतक के हाथ बंधे हुए मिले और उसके सिर पर गहरी चोट भी लगी है।
Tehri: पूरी रात बाथरूम में एक साथ बंद रहे गुलदार और कुत्ता, देखने को लगी भीड़, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
बताया की मृतक ने केवल जींस पहनी हुई है, जिसमें से कुछ पर्चियां और विजिटिंग कार्ड मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पर्चियों और विजिटिंग कार्ड से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
आसपास के थाना चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया कि युवक की हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।