फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri: पूरी रात बाथरूम में एक साथ बंद रहे गुलदार और कुत्ता, देखने को लगी भीड़, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

Sun, 05 Mar 2023 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Unique News Story leopard and Dog locked together in Toilet whole night in Tehri
गुलदार और कुत्ता बाथरूम में रहे बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में गुलदार का प्रिय भोजन कुत्ता पूरी रात उसके साथ बाथरूम में कैद रहा, लेकिन वहां जो हुआ उस पर गांव वालों को यकीन नहीं हुआ। भिलंगना ब्लॉक के थापला गांव में एक गुलदार और कुत्ता बाथरूम के अंदर नौ घंटे तक एक साथ कैद रहे।



Amar Ujala Exclusive: बाघ के बाद अब राजाजी के हाथी भी पहुंचे हिमाचल, लंबी दूरी का मूवमेंट अच्छा संकेत

लेकिन गुलदार ने एक बार भी बाथरूम के अंदर कुत्ते पर हमला नहीं किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम को गुलदार को पिंजरे में कैद करने में कामयाबी मिली। इस दौरान बाथरूम के अंदर गुलदार और कुत्ते का एक साथ कैद रहना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

पौखाल वन रेंज के थापला गांव के मेरियाना तोक में शनिवार की देर रात करीब 12 बजे एक गुलदार शिकार की तलाश में विकास बिष्ट के घर पर आ धमका। घर के बाहर जैसे ही गुलदार कुत्ते पर झपटा वैसे ही कुत्ता बाथरूम में जा घुसा। 

Uttarakhand Unique News Story leopard and Dog locked together in Toilet whole night in Tehri
गुलदार और कुत्ता बाथरूम में रहे बंद - फोटो : अमर उजाला

गुलदार भी उसके पीछे-पीछे बाथरूम में चला गया। कुत्ते और गुलदार को बाथरूम में देख विकास ने हिम्मत जुटाकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। दो घंटे तक परिवार के सदस्य बाथरूम की तरफ देखते रहे। कुत्ता जोर-जोर से भौंकता रहा।

Uttarakhand Unique News Story leopard and Dog locked together in Toilet whole night in Tehri
गुलदार और कुत्ता बाथरूम में रहे बंद - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब छह बजे उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। तब 7.30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिसने भी घटना के बारे में सुना विकास के घर की तरफ दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में वहां लोगों का जमघट लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Unique News Story leopard and Dog locked together in Toilet whole night in Tehri
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग की टीम ने बाथरूम के दरवाजे पर पिंजरा लगाकर काफी मशक्कत के बाद सुबह 9.30 बजे के गुलदार को कैद करने में कामयाबी पाई। जिसके बाद कुत्ता भी सकुशल बाथरूम से बाहर निकला आया।

विज्ञापन
Uttarakhand Unique News Story leopard and Dog locked together in Toilet whole night in Tehri
गुलदार और कुत्ता बाथरूम में हुए बंद तो देखने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि पिंजरे में कैद नर गुलदार की उम्र 8-9 साल के लगभग है। पशु चिकित्साल में गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे हरिद्वार चिड़ियापुर भेज दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed