फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: CM Trivendra inaugurates newly built helipad for air ambulance service at AIIMS

ऋषिकेश: सीएम त्रिवेंद्र ने एम्स में किया एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन, दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगी सुविधा

Tue, 11 Aug 2020 12:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Aug 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh: CM Trivendra inaugurates newly built helipad for air ambulance service at AIIMS
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए नवनिर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया। इसके आद अब दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान मरीजों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल भेजने की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इस कारण कई गंभीर घटनाएं होती हैं। इस प्रकार की घटनाओं के बाद बड़े अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन राज्य सरकार ने मरीजों को सुविधा देने के लिए पहल की है। 
विज्ञापन



पिछले दिनों एक ऐसे ही बड़ी घटना हुई जिसमें 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे समय में एयर एंबुलेंस ही एक माध्यम था जिसके माध्यम से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीधे अस्पताल पहुंचेंगे मरीज

उन्होंने कहा कि अभी तक साधन न होने के कारण आईडीपीएल में हम मरीजों को उतरवा देते थे, इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाया जाता था। लेकिन अब मरीजों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया जाएगा। जिसमें समय भी बचेगा और मरीजों को लाभ भी मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि हमने देखा है कि मरीजों का उपचार करते हुए कई चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं की भी सराहना की।

इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों द्वारा दी गई सेवाओं को भी सराहा। मंगलवार को एम्स परिसर में आयोजित हेलीपैड उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम त्रिवेंद्र के साथ एम्स निदेशक प्रो. रविकांत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता मंमगाईं भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed