फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh : Children complained about mother to police

मां की शिकायत लेकर थाने पहुंची 10 वर्षीय बच्ची, कही ऐसी बात दंग रह गई पुलिस

Thu, 05 Mar 2020 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Mar 2020 12:17 PM IST
सार

  • सर, मम्मी बहुत मारती है, हमें उनके साथ नहीं रहना...

विज्ञापन
rishikesh : Children complained about mother to police
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सर, मेरी मम्मी मुझे और मेरी छोटी बहन के साथ बहुत मारपीट करती है। कई दिनों तक हमें खाना भी नहीं देती। अब हम उनके साथ नहीं रहना चाहते। यह बात बुधवार को मुनिकीरेती थाने में एक 10 वर्षीय बच्ची ने कही। बच्ची की बात सुनकर मौजूद पुलिसकर्मी दंग रह गए। 

विज्ञापन


बुधवार को मुनिकीरेती थानाक्षेत्र निवासी एक दस वर्षीय बच्ची थाने पहुंची। बच्ची ने बताया कि उसकी एक छह वर्षीय छोटी बहन भी है। मम्मी हम दोनों बहनों को बहुत मारती है। बच्ची ने बताया कि उनके पिता भी मां के साथ नहीं रहते हैं।

विज्ञापन

अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

दोनों के बीच विवाद है, जो परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। इस बावत बच्ची ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी मां के साथ न रहने की इच्छा जताई। पत्र पर संज्ञान लेते हुए मुनिकीरेती पुलिस ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed