{"_id":"62ea870f17aac83512135622","slug":"rishikesh-badrinath-highway-woman-fall-into-ditch-and-died-during-took-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे पति-पत्नी, सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे पति-पत्नी, सेल्फी लेते समय खाई में गिरने से महिला की मौत
Wed, 03 Aug 2022 08:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:06 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से महिला को खाई से निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन भारी बारिश के कारण खाई में पत्थर गिरने से अभियान बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप सौड़पाणी में सेल्फी लेने के चक्कर में एक विवाहिता गहरी खाई में गिर गई जिसमें कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना देवप्रयाग के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के धरमपुर निवासी राहुल सैनी बाइक से पत्नी प्रियंका (27) के साथ केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह देवप्रयाग से करीब 22 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर सौड़पाणी में कुछ देर के लिए रुक गए। इस दौरान राहुल सैनी थोड़ी दूरी पर ही थे, तभी पत्नी प्रियंका सड़क किनारे सेल्फी लेने लगी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से महिला को खाई से निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया लेकिन भारी बारिश के कारण खाई में पत्थर गिरने से अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। फिर बुधवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू शुरू कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाई से महिला का शव निकाला गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन