फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस

Thu, 27 Jul 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 27 Jul 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
rishikesh badrinath highway open after sixteen hours

नारायणघाटी में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 घंटे बाद खुला। बीआरओ के मजदूर मंगलवार देर रात हाईवे को बहाल करने में जुटे रहे, जिसके बाद बुधवार सुबह 9 बजे हाईवे यातायात के लिए खोला जा सका। 

Trending Videos
rishikesh badrinath highway open after sixteen hours
landslide in rishikesh badrinath highway

पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर व मलबा से राजमार्ग अति संवेदनशील बना हुआ है। मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर होती बारिश से बदरीनाथ हाईवे शाम 5.30 बजे नारायणघाटी में भारी बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गया था। 

rishikesh badrinath highway open after sixteen hours
landslide in rishikesh badrinath highway

इस दौरान बीआरओ की ओर से हाईवे खोलने के प्रयास किए गए, लेकिन लगातार होती तेज बारिश और पहाड़ी से भारी मलबा गिरता रहा, जो हाईवे पर करीब 150 मीटर लंबे क्षेत्र तक फैल गया। अंधेरा होने पर जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग की ओर से आस्का लाइट मौके पर पहुंचाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishikesh badrinath highway open after sixteen hours
landslide in rishikesh badrinath highway

​इसकी मदद से बीआरओ के मजदूर मशीनों से देर रात्रि तक बोल्डर व मलबा हटाने पर जुटे रहे। तेज बारिश होने पर कार्य को रोकना पड़ा। बुधवार प्रात: 6 बजे से पुन: बीआरओ द्वारा बाधित राजमार्ग पर जमा मलबा व बोल्डर को साफ करने का कार्य शुरू किया गया। 

विज्ञापन
rishikesh badrinath highway open after sixteen hours
badrinath highway

कड़ी मशक्कत के बाद प्रात: 9 बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इधर, शिवानंदी और सिरोहबगड़ में भी हाईवे बारिश के चलते संवेदनशील बना हुआ है। यहां पर पहाड़ी से रुक-रुककर हल्का मलबा व पत्थर गिर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed