फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: An elephant killed man, who was sleeping on the banks of the Ganges, one injured

ऋषिकेश: गंगा किनारे सो रहे फक्कड़ को हाथी ने मौत के घाट उतारा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Feb 2022 10:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:15 AM IST
सार

हाथी ने गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला।

विज्ञापन
Rishikesh: An elephant killed man, who was sleeping on the banks of the Ganges, one injured
elephent - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले हाथी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे सो रहे एक फक्कड़ को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तड़के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुसा हाथी
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत, हरिद्वार से कांवड़ लेकर यूपी के ग्रेटर नोएडा जा रहा था युवक 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हाथी ने मदन दास के बगल में सो रहे एक दूसरे फक्कड़ पर भी हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed