फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Kanwariya died in a road accident, young man was going from Haridwar to Greater Noida in UP with Kanwar

Uttarakhand: सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत, हरिद्वार से कांवड़ लेकर यूपी के ग्रेटर नोएडा जा रहा था युवक 

Mon, 28 Feb 2022 09:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Feb 2022 09:04 AM IST
सार

जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उसकी तलाश के लिए आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Kanwariya died in a road accident, young man was going from Haridwar to Greater Noida in UP with Kanwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

खबर मिलते ही परिजनों में मच गया कोहराम
गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी रोहित यादव (21) पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने आए थे। रविवार सुबह वह कांवड़ लेकर नारसन कस्बे के तिराहे पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना नारसन पुलिस चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह को दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Russia-Ukraine War:   यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया- हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए महफूज 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही एंबुलेंस से रोहित को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही जिस वाहन ने टक्कर मारी है, उसकी तलाश के लिए आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed