फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RIMC's Emon got first place in NDA-NA

Dehradun News: एनडीए-एनए में आरआईएमसी के इमोन ने पाया पहला स्थान

Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
RIMC's Emon got first place in NDA-NA
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय (आरआईएमसी) के छात्र इमोन घोष ने एनडीए-एनए (I) परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित की जाती है। कैडेट इमोन घोष की उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का फल है, बल्कि यह उस अनुशासित प्रशिक्षण, कठोर अकादमिक प्रणाली और निरंतर मार्गदर्शन का प्रमाण है, जो आरआईएमसी छात्रों को प्रदान करता है।
विज्ञापन


इस साल आरआईएमसी के 28 कैडेट्स ने यूपीएससी की अंतिम चयन सूची में स्थान प्राप्त किया, जो किसी भी एकल संस्थान से सर्वाधिक है। आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल राहुल अग्रवाल ने कहा, हमें अपने कैडेट्स की उपलब्धियों पर अत्यधिक गर्व है। बल और विवेक हमारे हर कदम का मार्गदर्शक सिद्धांत है। पीके जैन और कर्नल हरी बिष्ट के नेतृत्व में कॅरियर मेंटरशिप व एसएसबी की तैयारी के लिए विशिष्ट मार्गदर्शन में कैडेट्स को संपूर्ण चयन प्रक्रिया के लिए सक्षम बनाया।
विज्ञापन


I
I

Iशीर्ष 20 रैंक में आरआईएमसी के इन कैडेट ने बनाई जगह
I

कार्तिक पंत – एआईआर 5, ब्रह्म स्वरूप दास – एआईआर 14, श्रवण अग्रवाल – एआईआर 15 आदित्य राज – एआईआर 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed