{"_id":"7e0dc59e57e6c3eb55119b5c3e7d712b","slug":"rimc-has-trailed-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठोर प्रशिक्षण और बेहतरीन तैयारी रही 'नाकाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठोर प्रशिक्षण और बेहतरीन तैयारी रही 'नाकाम'
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Dec 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के कैडेट पांच वर्ष के कठोर प्रशिक्षण और बेहतरीन तैयारी के बावजूद इस बार एनडीए की परीक्षा में पिछड़ गए।
विज्ञापन
केवल 14 का ही चयन
शनिवार को पासआउट 28 कैडेटों में से केवल 14 का ही चयन एनडीए में हुआ है। हर साल एनडीए परीक्षा में आरआईएमसी कैडेटों का जलवा रहता था। एनडीए की मेरिट सूची में गत वर्ष शीर्ष दस में आरआईएमसी के पांच कैडेट थे।
विज्ञापन
पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए
विज्ञापन
इससे पहले एनडीए परीक्षा का टॉपर आरआईएमसी कैडेट ही था। इसकी वजह कॉलेज में दी जाने वाली ट्रेनिंग और अध्यापन को माना जाता है। वर्ष 2007 से अब तक 241 नौजवान आरआईएमसी से एनडीए की राह पकड़ चुके हैं।
लेकिन कई वर्षों बाद इस बार कॉलेज के कैडेटों का एनडीए में सफलता ग्राफ गिरा है। हालांकि आरआईएमसी इसे बड़ी नाकामी नहीं मानता।
पढ़ें, सब जानती है उत्तराखंड की 'वंडर गर्ल' ख्याति
इस बार एनडीए का रिजल्ट अपेक्षाकृत कम रहा है, लेकिन हतोत्साहित होने की बात नहीं है। जो कैडेट फर्स्ट अटेंप्ट में वंचित रह जाते हैं, उन्हें अगली बार के लिए तैयारी कराई जाती है। दूसरी बार भी रह जाने वाले कैडेटों को तीसरे साल की परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। इस बार जो कैडेट बच गए हैं, उन्हें पूरी तैयारी कराएंगे।
- प्रशांत शर्मा, पीआरओ, आरआईएमसी
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)