फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RIMC admission process begins, exam to be held on June 1st

Dehradun News: आरआईएमसी में दाखिला प्रक्रिया शुरू, एक जून को होगी परीक्षा

Sat, 24 Feb 2024 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
RIMC admission process begins, exam to be held on June 1st
I
विज्ञापन

II-15 अप्रैल को शाम पांच बजे तक भेज सकते हैैं आवेदन पत्र
I
I
I
Iराष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज (आरआईएमसी) के जनवरी-2025 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा एक जून-2024 को दून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज (जीजीआईसी) में केंद्र बनाया गया है। आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून के पते पर 15 अप्रैल को शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से भेजने होंगे।
I
I
I
Iमुख्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, आरआईएमसी में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित व सामान्य ज्ञान की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। बताया, उत्तराखंड में प्रवेश के लिए वही छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हैं। उम्मीदवार को आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड जमा न कराने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iयहां मिलेगा आवेदन पत्र
I
I
I
Iबाहर से खरीदे आवेदन पत्र व फोटो कॉपी स्वीकार्य नहीं हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री काॅलेज देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड-01576 के नाम पर बैंक ड्राॅफ्ट का भुगतान कर फाॅर्म प्राप्त किया जा सकता है। सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राॅफ्ट लगेगा। आवेदन पत्र आरआईएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान करके भी प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2025 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2012 से पहले और एक जुलाई 2013 के बाद का नहीं होना चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed