फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rihanna reaching the ray of education in poor settlements

गरीब बस्तियों में शिक्षा की किरण पहुंचा रहीं रिहाना

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rihanna reaching the ray of education in poor settlements
बस्ती के बच्चों के साथ रिहाना सिद्दकी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर तहसील के छोटे से गांव जमनीपुर तप्पड़ की रिहाना सिद्दीकी गरीब बस्तियों में शिक्षा की किरण पहुंचा रही हैं। उनका शिक्षा की अलख जगाने का सिलसिला बीते पांच साल से लगातार जारी है। शिक्षा के प्रति उनके इस समर्पण के चलते आज उनकी संस्था क्षेत्र में खूब लोकप्रिय है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पूर्व उन्होंने सामाजिक सरोकार रखने वाले अपने कुछ साथियों के साथ वॉरियर गर्ल्स संस्था की स्थापना की थी। इसमें सदस्यों की संख्या अब बढ़ कर 40 पहुंच गई है। संस्था के माध्यम से रिहाना अपने साथियों के साथ मिलकर सेलाकुई, बाड़वाला और धौला तप्पड़ की गरीब बस्तियों के 75 से अधिक छात्रों को शिक्षित करने के साथ ही उनका विभिन्न सरकारी स्कूलों में दाखिला करा चुकी हैं।
विज्ञापन

रिहाना की संस्था के सदस्य गांव-गांव जाकर ड्रॉप आउट बच्चों का डाटा भी तैयार करते हैं, फिर बस्ती में ही पाठशाला स्थापित कर बच्चों को शिक्षित करने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहाना सिद्दीकी कहना है कि वह ग्रेजुएट हैं। उन्होंने नौकरी करने के बजाय गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की रोशनी पहुंचाने की ठानी। इसमें उन्हें संस्था के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

---------------
जरूरतमंदों तक पहुंचाती हैं भोजन
संस्था के जरिये रिहाना जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध कराती हैं। उनकी संस्था ने करीब 11 ऐसे लोगों को चिह्नित किया हुआ है, जिनका कोई सहारा नहीं है। ऐसे लोगों तक संस्था का कोई न कोई सदस्य रोजाना खाना पहुंचाता है। इसके अलावा शादी या फिर किसी अन्य समारोह में खाना बचने पर भी रिहाना इसे इकट्ठा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed