फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reward of two lakh each on the absconding accused in the Vikram murder case

Dehradun News: विक्रम हत्याकांड के फरार आरोपियों पर दो-दो लाख का इनाम

Thu, 16 Jul 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Reward of two lakh each on the absconding accused in the Vikram murder case
डालनवाला क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों पर उत्तराखंड पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सभी पांच वांछित आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इनामी राशि बढ़ने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मामला 13 फरवरी को डालनवाला थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा की हत्या से जुड़ा है। इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक लाख रुपये के इनामी आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पांच अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जो अब तक फरार हैं।
विज्ञापन

डीजीपी दीपम सेठ के आदेश पर जिन आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है, उनमें आकाश कुमार प्रसाद निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, जितेंद्र कुमार साहू निवासी मांगो, पूर्वी सिंहभूम, अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा निवासी लोहरदगा, आशुतोष कुमार सिंह निवासी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर तथा विशाल सिंह निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर शामिल हैं। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और विभिन्न राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed