फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reward of 20 thousand absconding from one year caught from Jharkhand

एक साल से फरार 20 हजार रुपये का जालसाज झारखंड से गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reward of 20 thousand absconding from one year caught from Jharkhand
स्टार्टअप में निवेश का झांसा देकर लाखों ठगने वाले एक साल से फरार 20 हजार के इनामी जालसाज को कोतवाली पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इस बाबत एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राजपुर रोड निवासी राहुल सेतिया ने 21 जनवरी 2021 को कोतवाली पुलिस को शिकायत कर बताया था कि डालनवाला का राहुल अग्रवाल और मुजफ्फरनगर का विकास सिंह ने नया स्टार्टअप शुरू करने की बात कही थी और इसका मुख्यालय देहरादून में होने की बात कही थी। इसके माध्यम से स्कूलों में टैबलेट आपूर्ति करना था। निवेश करने पर पांच प्रतिशत लाभ मिलने की बात कही थी। इस आधार पर अनुबंध बनाया गया और 5.92 लाख रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी कंपनी शुरू नहीं की गई। इस कंपनी का मालिक रणधीर कुमार प्रियदर्शी था।
विज्ञापन

इससे बार-बार पैसों की मांग की गई, लेकिन मना कर दिया। इसके बाद एक दिन वह देहरादून से भाग गया। जानकारी की गई तो पता चला कि उसने कई राज्यों में 70 डिस्ट्रीब्यूटर बनाए हुए हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उसे पिछले साल फरार घोषित किया गया और उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। जांच में पता चला कि रणधीर रांची में रह रहा है। एक टीम को वहां भेजा गया और गोपनीय पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed