फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   revolt in uttarakhand bjp

टिकट फाइनल होते ही भाजपा में मचेगा कोहराम!

Sat, 15 Mar 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
revolt in uttarakhand bjp

उत्तराखंड के प्रत्याशियों का चयन आज भी फिफ्टी-फिफ्टी लगता है। लेकिन टिकट बंटते भाजपा में एक बार फिर तूफान खड़ा होना लाजिमी है। इस बार परिस्थितियां भी भिन्न हैं। फिलहाल आज की बैठक पर भी निगाह टिकी है।

विज्ञापन


तलवारें हैं खिंची
दिल्ली में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आज फिर टिकट बंटवारे की मशक्कत करेगा। लेकिन आज नहीं तो होली के बाद पहली बैठक में, अब टिकट तो दिए ही जाने हैं।

टिकट वितरण के तत्काल बाद पार्टी के भीतर कोहराम मचना लाजिमी है क्योंकि जो लोग बगावत की राह पर हैं, उनकी तलवारें अभी म्यान के बाहर ही हैं।

इन सीटों पर ये नेता कर रहे विरोध

revolt in uttarakhand bjp

नैनीताल सीट पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत, किसी समय नारायणदत्त तिवारी को शिकस्त देने वाले पूर्व सांसद बलराज पासी खुले तौर पर विरोध जता चुके है।

पढ़ें, बीजेपी में बवाल, ‌ट‌िकट ‌‌‌फ‌िक्स का आरोप

बिशन सिंह चुफाल समेत कई नेताओं ने इन्हें बैकअप दे रखा है। पौड़ी लोकसभा सीट पर मोहन सिंह गांववासी खुलकर बोल चुके हैं।

देखें, टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

अनिल बलूनी ने भी दिल्ली में फील्डिंग जमा रखी है। टिकट वितरण के बाद गांववासी और ज्यादा उग्र हो सकते है। उधर, मनोहरकांत ध्यानी जैसे बड़े नेताओं का बलूनी को सपोर्ट करना भी गंभीर विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नेताओं की ही लगाई हुई है आग

revolt in uttarakhand bjp

अल्मोड़ा सीट पर कुछ केंद्रीय नेताओं ने ही आग लगाने का काम किया। अजय टम्टा उम्मीदवार के रूप में उभरे लेकिन रेखा आर्य को दिल्ली बैठे नेताओं का जबरदस्त सपोर्ट है। इसी तरह टिहरी पर मुन्ना की नाराजगी कोई गुल खिला सकती है क्योंकि राजनीतिक तौर पर जोखिम लेना मुन्ना का शगल रहा है।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

हरिद्वार सीट पर यदि मदन कौशिक को टिकट मिला तो निशंक व अन्य का नाराज होना लाजिमी है और, यदि टिकट पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक को टिकट मिला तो कौशिक की टीम चुनाव में सक्रिय रहेगी या नहीं इसकी गारंटी किसी के पास नहीं है।

पढ़ें,मंदिर के देवता हैं सोनिया-राहुल: हरीश रावत

इसलिए टिकट बंटते ही भाजपा को हर लोकसभा सीट पर होने वाली बगावत को रोकने का प्रबंध पहले ही करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed