{"_id":"655ba0f1a1f42c3bc20767fe","slug":"revision-of-voter-list-for-lok-sabha-elections-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-291372-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नौ दिसंबर का न करें इंतजार, आज ही पहचान पत्र के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नौ दिसंबर का न करें इंतजार, आज ही पहचान पत्र के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए साल में मिलेंगे चार मौके
I
इस बार युवा, महिला और पुरुष मतदाताओं की वर्गीकृत सूची भी होगी तैयारI
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। अपना वोटर आईडी बनवाने के लिए 9 दिसंबर का इंतजार करने की बजाय आज ही आवेदन करें।
शनिवार को तहसील कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस बार अनुमानित जनसंख्या से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को 18-19 वर्ग के युवा और पुरुष, महिला मतदाता में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि सहसपुर और विकासनगर विधानसभा में 12091 नए युवा मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्व में 943 नए मतदाताओं को जोड़ लिया गया था। अब करीब 11,148 युवा मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य है। इससे पहले एक जनवरी को एक बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का मौका मिलता था। अब हर जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर माह में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से लोग पहचान पत्र और संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
I11 हजार वोटर जोड़े, 128 की सूची में आएI
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया, पिछले पुनरीक्षण कार्य के दौरान सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के 11 हजार युवाओं को मतदाता लिस्ट से जोड़ा गया था, लेकिन सूची में केवल 128 नाम ही आए। बताया कि अधिकांश लोग छात्र और कर्मचारी थे। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपने राज्य का चयन किया। वे मतदाता से जुड़े, लेकिन दूसरे राज्य में दर्शाए गए।
Iसहसपुर और विकासनगर में पहले नहीं पूरा हुआ टारगेटI
एसडीएम ने बताया, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 5248 और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 6843 अनुमानित मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन होना था। विकासनगर में 425 और सहसपुर 518 मतदाता ही जुड़ पाए। कहा कि इस बार लक्ष्य पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Iसहसपुर में 211 हुई बूथ की संख्याI
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक बूथ बढ़ा है। पहले यहां 210 बूथ थे। अब बूथ की संख्या 211 हो गई है। वहीं, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 142 बूथ है।
Iसहसपुर में 1.75 लाख और विकासनगर में 1.19 लाख अनुमानित मतदाताI
- एसडीएम ने बताया कि जनसंख्या के अनुसार विकासनगर विधानसभा में 1,10, 555 वोट है। वहीं, सहसपुर विधानसभा में मतदाताओं की अनुमानित संख्या 1,75,113 है। इनमें पुरुष 89,617 और 85, 484 महिलाएं है। पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद कुल मतदाताओं की सटीक संख्या का पता चल पाएगा।
Iसहसपुर में बढ़ा मतदाता लिंगानुपातI
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता लिंगानुपात बढ़ा है। यहां पुरुष-महिला लिंगानुपात 1000: 954 है। वहीं, अनुमानित लिंगानुपात 1000 : 923 है। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष-महिला लिंगानुपात 1000 : 933 है। वहीं, अनुमानित 1000 : 935 होना चाहिए था।