फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revision in operations of trains leaving from Dehradun

यात्रीगण, जरा ध्यान दें! देहरादून से रवाना होने वाली ट्रेनों के संचालनों में फिर संशोधन 

Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Revision in operations of trains leaving from Dehradun
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

दून स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों के संचालन पर 10 दिन की रोक संबंधी शेड्यूल में रेलवे ने संशोधन किया है। शुक्रवार को जारी शेड्यूल में कोच्चिवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22660) ट्रेन को 14 अक्तूबर को रवाना नहीं करने का निर्णय लिया गया था। नए शेड्यूल के मुताबिक आगामी 13 अक्तूबर को यह ट्रेन दून पहुंचेगी।

विज्ञापन


14 अक्तूबर को यह ट्रेन देहरादून से रवाना की जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन 20 अक्तूबर को दून भी नहीं आएगी। इसके चलते 21 अक्तूबर को दून से संचालित नहीं होगी। इसी तरह मदुरई सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को सहारनपुर तक आएगी। 18 अक्तूबर को यह ट्रेन सहारनपुर से ही वापस चली जाएगी।
विज्ञापन


पहले इस ट्रेन के निजामुद्दीन (दिल्ली) से ही वापस जाने का शेड्यूल था। देहरादून रेलवे स्टेशन के निदेशक गणेश चंद ने बताया कि नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed