फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired persons give warning for nit srinagar garhwal shiftinga

एनआईटी शिफ्टिंग को लेकर छात्रों के बाद अब सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए मुखर, दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Retired persons give warning for nit srinagar garhwal shiftinga
nit uttarakhand
अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन भी एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के मुद्दे पर मुखर हो गया है। जल्दी सुमाड़ी में एनआईटी का निर्माण न होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


सोमवार को संगठन के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर कहा गया कि लंबे समय से एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण लंबित चल रहा है, जबकि सुमाड़ी के लोग भूमिदान कर चुके हैं।
विज्ञापन


हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। करोड़ों की चाहरदीवारी बन चुकी है। इसके बावजूद वर्तमान में एनआईटी को अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है। इसमें स्थानीय प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने एनआईटी प्रबंधन की खुफिया जांच की मांग की ताकि पहाड़ से संस्थान को ले जाने का कुचक्र रच रहे लोग बेनकाब हों। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र सुमाड़ी में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी सड़क पर उतरेंगे।  

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल, सचिव शिवचरण सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, दीवान सिंह रावत, सदानंद पुरी, दयाराम पुरी, पीसी नौड़ियाल, प्रेम लाल व गिन्नी देवी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed