{"_id":"634ec0b048ae207f9c653502","slug":"retired-army-personnel-assaulted-saved-his-life-by-running-away-car-vandalize-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कार में तोड़फोड़ कर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से मारपीट, विरोध करने पर आग लगाने की कोशिश, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कार में तोड़फोड़ कर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से मारपीट, विरोध करने पर आग लगाने की कोशिश, भागकर बचाई जान
Tue, 18 Oct 2022 08:39 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:39 PM IST
सार
रिटायर सैन्यकर्मी मनवर सिंह रौथाण ने पुलिस को बताया कि रात वह रुड़की से कार चालक दारा सिंह रावत के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार दो लोगों ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक और कार की टक्कर में बाइक व कार सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी और कार चालक से मारपीट कर दी। साथ ही कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि बाइक सवारों ने आग लगाने का प्रयास किया। सैन्यकर्मी और चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा एन्क्लेव कालोनी निवासी रिटायर सैन्यकर्मी मनवर सिंह रौथाण ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह रुड़की से कार चालक दारा सिंह रावत के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार दो लोगों ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने गांव टोडा कल्याणपुर से कुछ लोगों को बुला लिया और मारपीट कर दी। साथ ही आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने और चालक ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।