{"_id":"5cff4028bdec2207476e48c4","slug":"retire-employees-not-get-pension-from-three-months-officer-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर अफसरों-कर्मियों को तीन घंटे बनाया बंधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर अफसरों-कर्मियों को तीन घंटे बनाया बंधक
Tue, 11 Jun 2019 11:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सब्र का बांध सोमवार को टूटा पड़ा। पेंशनधारियों ने पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय और नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के आश्वासन पर पेंशनधारियों ने उन्हें छोड़ा। कर्मचारियों को डीएम से वार्ता के बाद एक सप्ताह के अंदर पेंशन भुगतान का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने आंदोलन का नोटिस थमाया तो बीते चार जून को ईओ का कार्यभार संभाल रही तहसीलदार खुशबू पांडेय ने वार्ता कर उन्हें जल्द पेंशन का भुगतान कराने का भरोसा दिया था। पांच दिन बाद भी पेंशन नहीं मिली तो सोमवार को नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते करीब साढ़े दस बजे पहुंचे पेंशनधारियों ने पालिका कार्यालय भवन के मेन गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन घंटे तक बंधक बना लिया। सूचना पर प्रभारी ईओ तहसीलदार और पालिकाध्यक्ष वहां पहुंचे और उनसे वार्ता की। तहसीलदार खुशबू ने पेंशनधारियों को बताया कि जिला कार्यालय द्वारा जीएसटी नंबर के लिए आवेदन कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर प्रक्रिया पूरी कर पेंशन का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यालय की छत से कूदा कर्मचारी, हाथ फैक्चर
पेंशनधारियों द्वारा नगर पालिका कार्यालय में की गई तालाबंदी के दौरान एक कर्मचारी बाहर निकलने को कार्यालय भवन की पहली मंजिल की छत से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पालिका के परिवार रजिस्ट्रर विभाग में तैनात लिपिक पूरन लाल साह ने तालाबंदी से बाहर निकलने के लिए कार्यालय भवन की पहली मंजिल की छत से कूद लगा दी जिससे प्रदर्शन कर रहे पालिका कर्मचारियों और पेंशनधारियों में अफरा-तफरी मच गई। लिपिक का हाथफैक्चर हुआ है। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। बताया गया कि उसे उपचार के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन