{"_id":"5d4d3c0e8ebc3e6c9874a1c8","slug":"results-of-recruitment-in-cooperative-banks-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंकों में भर्ती का रिजल्ट जारी, 104 युवा बने जूनियर ब्रांच मैनेजर, 297 बने क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंकों में भर्ती का रिजल्ट जारी, 104 युवा बने जूनियर ब्रांच मैनेजर, 297 बने क्लर्क
Fri, 09 Aug 2019 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो गई, जिसकी वजह से अभ्यर्थी एक दिन बाद परिणाम देख पाए। हालांकि, इससे पहले वॉट्सएप पर रिजल्ट की पीडीएफ वायरल हो गई थी। जूनियर ब्रांच मैनेजर की भर्ती में अभिलाष सुंदरियाल और क्लर्क भर्ती में वैभव ने प्रदेश में टॉप किया।
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 17 जून को प्रदेश और आसपास के राज्यों में जूनियर ब्रांच मैनेजर, क्लर्क कम कैशियर के पदों पर भर्ती की परीक्षा आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के 54 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था। आईबीपीएस ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। जूनियर ब्रांच मैनेजर के लिए 104 युवाओं का चयन हुआ है, जबकि क्लर्क कम कैशियर के लिए 297 युवाओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन
जूनियर ब्रांच मैनेजर की परीक्षा में 165.75 अंकों के साथ अभिलाष सुंदरियाल पहले स्थान पर रहे। अनमोल मिश्रा 162.25 अंकों के साथ दूसरे और अंकित सिंह रौथाण 162 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, क्लर्क कम कैशियर की परीक्षा में वैभव बहुगुणा 170.75 अंकों के साथ पहले, सुमित रावत 165.75 अंकों के साथ दूसरे और अर्चना असवाल 165.25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।यह परीक्षा 200 अंकों की थी।
विज्ञापन
सीनियर ब्रांच मैनेजर का रिजल्ट भी जारी
आईबीपीएस की ओर से सीनियर ब्रांच मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए 19 जून को परीक्षा कराई गई थी। इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 22 युवाओं का चयन किया गया है। इस परीक्षा में 147 अंकों के साथ रोहित बजाज पहले, 141 अंकों के साथ अमित मिश्रा दूसरे और 137 अंकों के साथ पंकज दत्त तीसरे स्थान पर रहे हैं।
यहां देखें अपना रिजल्ट : http://ukcoop.in/uttarakhand-district-co-operative-banks-exam-result-declaration/