फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   responsibility of conducting adventure activities in Tehri lake will be given to ITBP

आईटीबीपी को दी जाएगी टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी

Wed, 28 Oct 2020 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Oct 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
responsibility of conducting adventure activities in Tehri lake will be given to ITBP
itbp - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी आईटीबीपी को दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


सीमाद्वार स्थित आईटीबीपी फ्रंटियर मुख्यालय में गंगोत्री -2 व शिखर पर्वतारोहण अभियान गश्त-2020 फ्लैग इन समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जवानों को सम्मानित करने पहुंचे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहण अभियान में दूसरे दल का नेतृत्व करने वाली उपमहानिदेशक अपर्णा कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन


आईटीबीपी अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी की नौ सदस्य टीम ने गंगोत्री-2 शिखर (21,615 फीट) पर तिरंगा फहराया। अब तक 214 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इस पर्वतारोही बल का विशेष रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनाकल में भी आईटीबीपी दो बड़े पर्वतारोहण अभियानों में विजयी रही। गंगोत्री-2 शिखर के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी देहरादून के पर्वतारोही दल ने 09 सितंबर को उत्तरकाशी से अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed