Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Responsibility in the state executive will be given to those who give time to the party.

Dehradun News: जो पार्टी के लिए समय देगा, उसी को प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व

Mon, 17 Nov 2025 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Responsibility in the state executive will be given to those who give time to the party.
फोटो
विज्ञापन


-लक्ष्य व परिणाम के आधार पर पदाधिकारियों के काम का आकलन
-पीसीसी सदस्यों की बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर गहन मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अब उन्हीं नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलेगा, जो पार्टी के लिए समय देगा। प्रदेश पदाधिकारियों के काम आकलन पार्टी की ओर से दिए गए लक्ष्य व परिणाम के आधार पर होगा। इसकी समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में लगभग चार घंटे चली प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव व संगठनात्मक रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बहुखंडी ने पांच प्रस्ताव रखे। इसमें सुरक्षित उत्तराखंड, आर्थिक, सामाजिक व पर्यावरणीय सुरक्षा, खुशहाल परिवार, स्वस्थ जीवन व सभी के लिए रोजगार और आय की गारंटी शामिल थे। इन प्रस्तावों को मिशन 2027 के रूप में स्वीकार किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा, 2027 सिर्फ एक चुनाव नहीं है, यह उत्तराखंड के भविष्य का सवाल है। कार्यकर्ता अगर बूथ तक डट जाएं तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। हम जनता के मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती से सत्ता में वापसी करेंगे। इसके लिए कांग्रेस को हर बूथ पर मजबूत करना होगा। प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस अनुशासन, संगठन और समन्वय के बल पर आगे बढ़ेगी। हम हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तभी जीतती है जब कार्यकर्ता नई ऊर्जा लेकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
संगठन को गांव-गांव पुनर्जीवित करना है : हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है। बेरोजगारी, महंगाई व उपेक्षा से त्रस्त लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। हमें संगठन को गांव-गांव, घर-घर तक पुनर्जीवित करना है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिए कई सुझाव भी दिए। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, 2027 के लिए मजबूत बूथ, सशक्त कार्यकर्ता और एकजुट नेतृत्व का लक्ष्य साफ है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा हमने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है। 2027 में जनता भाजपा की नाकामियों का जवाब देगी और कांग्रेस को भारी समर्थन मिलेगा। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन के हर स्तर पर एक नई चेतना दिखाई दे रही है। जनता हमारे साथ है। जरूरत सिर्फ समन्वय व आक्रामक जनसंपर्क की है। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा, प्रदेश कांग्रेस में अनुभव व युवा ऊर्जा दोनों का सही संतुलन है। हम मिलकर एक मजबूत, पारदर्शी और जनहितकारी विकल्प प्रस्तुत करेंगे।

.......
बैठक में रहे नेता रहे मौजूद
पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक सुमित हृदयेश, विक्रम नेगी अनुपमा रावत, लखपत बुटोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed