फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Residential school rape case: Police arrested woman who was accused of sexual assault girl

आवासीय स्कूल दुष्कर्म मामला: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की राजदार महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Residential school rape case: Police arrested woman who was accused of sexual assault girl
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून के आवासीय स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की राजदार महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को बच्ची से दुष्कर्म की सारी जानकारी थी। लेकिन उसने ना किसी परिजन और ना ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को यह बात बताई। महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में जनार्दन बिंजौला जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए एनजीओ चलाता है। उसने बीते दिनों 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा की मां को पता लगा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जनार्दन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रकरण में एनजीओ के हॉस्टल में रहने वाली महिला की भूमिका की जांच कर रही थी। उसकी भूमिका भी संदिग्ध मिली। एसपी सिटी सरिता डोबाल के मुताबिक महिला को आरोपी के कृत्य का पता था। फिर भी वह छिपाए रही। ऐसे में महिला को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ में बीते कुछ समय में गई छात्राओं से भी पुलिस संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही इसमे बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में बोर्डिंग स्कूल में हुआ था दुष्कर्म
सहसपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें स्कूल प्रबंधन के कई लोगों और चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच की और कई लोगों को इसमें कठोर सजा का एलान हुआ था।

शादी का झांसा देकर युवती ने दुष्कर्म

शादीशुदा व्यक्ति ने युवती को शादी का झांसा देकर दिल्ली से हरिद्वार लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार का होने के कारण मुकदमा दर्ज कर हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई है। 

नई दिल्ली के थाना मोहन नगर गार्डन निवासी युवती ने कहा कि वह वीरेंद्र नगर में काम करती थी। उसकी मुलाकात नितिन कुमार निवासी सुशीला गॉर्डन नई दिल्ली से हुई। नितिन ने तीन मार्च 2020 को उसे राजीव चौक पर बुलाया और कहा कि उसके घरवाले शादी के लिए लड़की देख रहे हैं। युवती ने 12 मार्च को नितिन से शादी करने के लिए हां कर दी। युवती का कहना है कि नितिन ने उससे मेरठ स्थित अपने किसी परिचित से मिलवाने की बात कही। 15 मार्च को कार से वह दिल्ली से मेरठ के लिए निकले। आरोप है कि नितिन युवती को मेरठ के बजाय हरिद्वार लेकर आ गया। 

युवती के मुताबिक हरिद्वार आने पर उसकी तबियत खराब हो गई। नितिन ने दवा लाकर दी। दवाई खाने से उसे नींद आ गई। आरोप है कि नितिन ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक नितिन पहले से ही शादीशुदा है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दिल्ली पुलिस में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली से केस हरिद्वार ट्रांसफर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed