फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Residential school misbehaves with principal, assaults guard

Dehradun News: आवासीय विद्यालय में प्राचार्य से अभद्रता, गार्ड से मारपीट

Fri, 29 Nov 2024 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Residential school misbehaves with principal, assaults guard
जनजातीय शोध संस्थान के आवासीय विद्यालय में एक व्यक्ति ने घुसकर कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि उसने प्राचार्य से अभद्रता की, गार्ड ने रोका तो उसने गार्ड के साथ मारपीट की। आरोप यह भी हैं कि आरोपी मैस में भी घुस गया। मामले में प्रभारी प्राचार्य की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किया जाता है। प्रभारी प्राचार्य ने शिकायत की है कि गत 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े तीन बजे श्याम दत्त जोशी निवासी मेहरावना बिना अनुमति विद्यालय में घुसा था। उसने स्टाफ को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। प्रभारी प्राचार्य वहां आए तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। गार्ड के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की गई।
विज्ञापन




आरोप है कि श्यामदत्त जोशी ने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। यही नहीं मैस में भी वह घुसा। इससे आशंका है कि वह खाने में भी कुछ मिला सकता है। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed