फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reservists rally on moist land day

नमभूमि दिवस पर आरक्षियों ने निकाली रैली

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Reservists rally on moist land day
विकासनगर। विश्व नम भूमि दिवस पर वन आरक्षियों ने देश के पहले आसन वैटलैंड कंजरवेशन रिजर्व में रैली निकालकर लोगों को नम भूमि क्षेत्र के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को आसन वैटलैंड रिजर्व में मिलने वाले पक्षियों के बारे में जानकारी दी। उन्हें बर्ड वाचिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

इस साल नम भूमि और पानी की थीम पर नमभूमि दिवस मनाया गया। छात्रों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में आईपीएस स्कूल बाबूगढ़ की अंशिका बंसल ने पहला स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर की अंशिका चौहान दूसरे स्थान पर रही। ब्राइट एंजेल स्कूल के आरव चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रेंजर राजेंद्र हिंगवान ने कहा कि वैटलैंड और जैव विविधता के बीच में गहरा संबंध है। जैव विविधता बनी रहेगी तो नम भूमि का अस्तित्व भी बना रहेगा। पक्षी उन जगहों पर प्रवास करना पसंद करते हैं, जहां पर उन्हें भोजन प्रचुर मात्रा में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एमपी बिजल्वाण, प्रदीप सक्सेना, रमेश नेगी, सूरत सिंह, मुख्तियार, इकबाल और पदम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed