फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reservation in promotion: Sc St and General Obc Employees Declared for High Protest in uttarakhand

प्रमोशन में आरक्षण: आमने-सामने आए एससी-एसटी और जनरल-ओबीसी कर्मचारी, आर-पार की लड़ाई का एलान

Mon, 17 Feb 2020 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2020 07:02 PM IST
सार

  • एससी-एसटी कर्मचारी 23 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में करेंगे धरना प्रदर्शन
  • जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय महारैली के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
Reservation in promotion: Sc St and General Obc Employees Declared for High Protest in uttarakhand
कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर उत्तराखंड एससी-एसटी इम्पलाइज फेडरेशन और जनरल-ओबीसी कर्मचारी संगठन आमने-सामने आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसके चलते दोनों ही संगठनों ने आंदोलन का एलान किया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड एससी-एसटी इम्पलाइज फेडरेशन 23 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में एससी-एसटी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 
विज्ञापन


फेडरेशन के अध्यक्ष करम राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर 23 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के अगले चरण में मार्च माह के प्रथम सप्ताह में देहरादून में प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर एससी-एसटी कर्मचारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें देश के सभी राज्यों से एससी-एसटी कर्मचारी संगठन को आमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रमोशन में आरक्षण की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई। इससे इस वर्ग का प्रतिनिधित्व पूरा हो सके। लेकिन कुछ संगठनों की ओर से एससी-एसटी वर्ग से इस हक को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अब एससी-एसटी वर्ग के लोग भी राष्ट्रीय स्तर पर आरपार की जंग के लिए तैयार हैं। 

Trending Videos

जनरल ओबीसी कर्मचारी 20 को परिवार के साथ उतरेंगे सड़कों पर 

प्रमोशन पर रोक के विरोध में जनरल ओबीसी कर्मचारी 20 फरवरी को प्रस्तावित महारैली में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करेंगे। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन ने महारैली को सफल बनाने के लिए सभी जिला संयोजकों व अन्य घटक संघों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सात फरवरी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रमोशन पर रोक न हटाने से जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की ठान ली है। 20 फरवरी को देहरादून में प्रदेश स्तरीय महारैली में कर्मचारी परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पुतला फूंककर जनरल ओबीसी कर्मचारी अपना विरोध जताएंगे। 

जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि प्रमोशन पर रोक हटाने में सरकार की ओर से हीलाहवाली की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भी सरकार प्रमोशन पर लगी रोक को नहीं हटा पा रही है। प्रदेश के सभी विभागों में हजारों कर्मचारी प्रमोशन से वंचित हैं। 

सचल दल का गठन

एसोसिएशन ने महारैली में प्रदेश भर से कर्मचारियों की भागीदारी तय करने के लिए सचल दल का गठन किया है, जिसमें मान्यता प्राप्त घटक संघों के पदाधिकारियों, उच्च अधिकार प्राप्त संयोजक मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। 

सामाजिक संगठनों व पेंशनरों को भी महारैली का निमंत्रण

जनरल ओबीसी कर्मचारियों की महारैली के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन समेत अन्य सामाजिक संगठनों को निमंत्रण दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed