फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Research-degree-Honors-Geography-Geology

Dehradun News: भूगोल और भूगर्भ विज्ञान में मिलेगी ऑनर्स के साथ रिसर्च की डिग्री

Sat, 08 Apr 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Research-degree-Honors-Geography-Geology
दून विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्रों को इस साल भूगोल और भूगर्भ विज्ञान का विकल्प भी मिलेगा। यही नहीं, नई शिक्षा नीति के तहत इनमें ऑनर्स के साथ रिसर्च की डिग्री भी मिलेगी।
विज्ञापन


दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि ये दोनों कोर्स नई शिक्षा नीति के तहत शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अब भूगोल और भूगर्भ विज्ञान की यूजी डिग्री मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यूजी में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जिस विषय में पीजी होता था, उनमें कॅरिअर की दृष्टि से बहुत अधिक संभावनाएं नजर नहीं आती हैं। अब इनमें बदलाव के तहत यूजी में ही ऑनर्स के साथ रिसर्च की डिग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन

--

चौथे साल में जाने वाले छात्र पीएचडी के लिए होंगे तैयार
विवि के प्रोफेसर एचसी पुरोहित ने बताया कि दोनों कोर्स में तीन साल पूरा होने पर ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। जिन छात्रों का सीजीपीए 7.5 से कम होगा, उन्हें चौथे साल में प्रवेश नहीं मिलेगा। वे अन्य जगह से पीजी कर सकते हैं। सीजीपीए 7.5 या इससे अधिक रहेगा तो छात्र को चौथे साल में प्रवेश मिलेगा। यहां छात्र को रिसर्च का मौका मिलेगा और रिसर्च की डिग्री भी दी जाएगी। चौथे साल में जाने वाले छात्र पीएचडी करने के लिए तैयार हो जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत इस तरह के ये पहले कोर्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सिर्फ बीए या बीएससी कहना सही नहीं
प्रोफेसर सुरेखा ने बताया कि इस कोर्स को सामान्य रूप से बीए या बीएससी कहना सही नहीं होगा। अब तक जो मास्टर्स की डिग्री दो साल की होती थी, वह चौथे साल वाले छात्रों को एक ही साल में दे दी जाएगी। फिलहाल इनमें 25-25 सीट निर्धारित करने की रूपरेखा बन रही है। अधिक छात्र होने पर पढ़ाई में बाधा हो सकती है।
--

नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स
बीए ऑनर्स विद रिसर्च इन जियोग्रॉफी, बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च इन जियोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed