फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2026 Dehradun Lakhpati Didi Santoshi received an invitation to Republic Day parade In delhi

Republic Day: जानिए कौन हैं देहरादून की लखपति दीदी संतोषी सोलंकी? गणतंत्र दिवस परेड के लिए आया बुलावा

Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:13 PM IST
सार

संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और लखपति दीदी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
Republic Day 2026 Dehradun Lakhpati Didi Santoshi received an invitation to Republic Day parade In delhi
दून की लखपति दीदी संतोषी सोलंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून की लखपति दीदी संतोषी सोलंकी को गणतंत्र दिवस परेड का बुलावा आया है। संतोषी सहसपुर ब्लॉक के शंकरपुर गांव की रहने वाली हैं। वह कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में अतिथि के रूप में शामिल होंगी। संतोषी सोलंकी ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर अपना कारोबार खड़ा किया है। प्रिंटिंग प्रेस के इस कारोबार से उन्होंने चार अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और लखपति दीदी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। देशभर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, खिलाड़ियों, महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों, स्टार्टअप उद्यमियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में उनका भी चयन हुआ है।
विज्ञापन


Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम भी बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक अपने गांव एवं आसपास की 250 से अधिक महिलाओं को विभिन्न उद्यमों के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। वर्ष 2018 में संतोषी सोलंकी ने सेलाकुई में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय की शुरुआत की।

एकता स्वयं सहायता समूह की सदस्य रहते हुए उन्होंने आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत सीसीएल, सीईएफ और सीसी के माध्यम से वित्तीय सहयोग व प्रशिक्षण लिया था। आज वह सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस का सफल संचालन कर रही हैं, जिससे उन्होंने अब तक 60 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed