{"_id":"579b03034f1c1b967021eacf","slug":"repairing-of-najibabad-kotdwar-railway-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे पुल की मरम्मत के लिए रेलवे ने हटाया ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे पुल की मरम्मत के लिए रेलवे ने हटाया ट्रैक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
najibabad kotdwar railway bridge washed out
- फोटो : amar ujala
विगत शुक्रवार को बहे नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे पिलर की घटना के मद्देनजर रेलवे विभाग ने रेलवे ट्रैक को पुल से हटा दिया है। एक हफ्ते पहले इस पुल का एक पिलर नदी के तेज बहाव से बह गया था।
विज्ञापन
गुरुवार की रात को नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे पुल से ट्रैक और टूट हुए पिलर हो हटाया गया। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कोटद्वार में बारिश जारी रही। बारिश से नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को नजीबाबाद-कोटद्वार रेल ट्रैक पर सुखरो नदी के पुल का पिलर ढह गया था, जिसकी मरम्मत का काम धीमी गति से चल रहा था। तब से इस ट्रैक पर यातायात ठप था।
विज्ञापन
नजीबाबाद कोटद्वार में रेलवे पुल का पिलर तेज पानी के बहाव में बह जाने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया पानी के तेज बहाव में पुल का बहना माना जा रहा है। इस मामले में जांच चल रही है।